•19 अप्रैल को मनाया जाएगा जन्मोत्सव, शहरभर में सजावट की रहेगी खास व्यवस्था।
मथुरा। श्रीजी बाबा आश्रम में शुक्रवार को भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान भगवान परशुराम शोभायात्रा के आमंत्रण पत्र का विमोचन भी किया गया।
बैठक में जानकारी देते हुए पंडित रामगोपाल शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल को चौक बाजार स्थित गांधी पार्क के लक्ष्मीदास हॉल में प्रातः 10 बजे भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके पश्चात 3 मई (रविवार) को शाम 5 बजे शहर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा बाटी वाली कुंजी से प्रारंभ होकर लाल दरवाजा, चौक बाजार, डोरी बाजार, स्वामी घाट, विश्राम घाट, होली गेट, भरतपुर गेट, घीया मंडी, मंडी रामदास होते हुए डीगेट के पास संपन्न होगी।
राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के अवसर पर पूरे शहर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे उत्सव का माहौल और भी आकर्षक बनेगा।
बैठक का संचालन ललित स्वामी ने किया। इस अवसर पर के.के. शर्मा, गौरव कांत शर्मा, गजेंद्र शर्मा, लब्बू पंडित, संजय हरियाणा, श्याम शर्मा, अर्जुन पंडित, आशीष शर्मा, राजा दीक्षित, अजय शर्मा ‘लाला’, सुनील गौड़, अखिलेश गौड़, ओपी उपाध्याय, विनोद दीक्षित, ललित मोहन शर्मा, राहुल शर्मा, राजवीर दीक्षित, दीपक कौशिक, पिंकी द्विवेदी, गुंजन शर्मा, रामदास आचार्य, वृषभान गोस्वामी, संजय पाराशर, अभिषेक शर्मा, रुचि द्विवेदी, राजीव राजपाठक, मुकेश शास्त्री, सीमा शर्मा, पवन दुबे, आचार्य निर्मल, विवेक शर्मा, नरेश शर्मा ‘बब्बू’ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
