•किसानों की शिकायतों का त्वरित किया जाय निस्तारण- मा० उपाध्यक्ष
बस्ती। सिंचाई बन्धु की बैठक विकास भवन सभागार में उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु गजेन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में किसानों की सिंचाई संबंधित समस्याओं, नहरों की सफाई, टेल तक पानी पहुंचाने तथा विभागीय समन्वय से कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नहरों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाय ताकि खेतों तक समय से पानी पहुंच सकें। साथ ही जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी है वहां प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाय।
बैठक में यह भी कहा गया कि किसानों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाय तथा सिंचाई से संबंधित कार्यो की नियमित मानीटरिंग की जाय। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें और सिंचाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न होने दें।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर, महादेवा फूलचन्द्र श्रीवास्तव, सदर मो. सलीम, पीडी राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य, अधिशासी अभियन्ता नलकूप, अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-गोण्डा, सहायक अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4 सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
