महराजगंज। जनपद में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा, असलहा व अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उमेश यादव पुत्र रामनवमी यादव, निवासी कठिनहिया थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
बरामद सामान:
- 02 किलो अवैध गांजा
- 01 देशी तमंचा (.315 बोर)
- 01 जिंदा कारतूस
- 01 अपाचे मोटरसाइकिल (UP57 CA 8012)
पुलिस के मुताबिक बरामद मोटरसाइकिल का उपयोग तस्करी के कार्य में किया जा रहा था।
मुकदमा दर्ज:
इस संबंध में थाना भिटौली पर मु0अ0सं0-077/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक यदुवीर यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल संजीव श्रीवास्तव, कांस्टेबल संजीव श्रीवास्तव, कांस्टेबल अजीत यादव व कांस्टेबल विवेकानंद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
