प्रयागराज। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान के तहत माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार, प्रदीप्ति सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज की अध्यक्षता में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, खुल्दाबाद, प्रयागराज में सर्वाइकल कैंसर, स्वास्थ्य , महिलाओं से सम्बन्धित जानकारी व महिला सशक्तीकरण व सुरक्षा के सम्बन्ध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (बालिका) व महिला शरणालय मे निर्वासित समस्त बालिकाओं व महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह बालिका मे निर्वासित समस्त बालिकाओं के खान-पान, स्वास्थ्य, शिक्षा, योगा, खेल-कूद व सफाई के बावत अधीक्षिका को दिशा निर्देश प्रदान करते हुए शिविर में उपस्थित समस्त बालिकाओं/महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के सम्बन्ध में बताते हुए उन्हे विधिक जानकारी प्रदान की।
रितन्धरा मिश्रा, मध्यस्थ द्वारा समस्त बालिकाओं को खेल कूद व शिक्षा के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कराते हुए उन्हे शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। प्रेरणा परिहार, पैनल अधिवक्ता द्वारा शिविर में उपस्थित समस्त बालिकाओं व महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर क्या है, बचाव व सुरक्षा हेतु क्या-क्या किया जाये इत्यादि के बारे में बताया गया।
अंजलि यादव, पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा समस्त बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों के बारे में अवगत कराया गया साथ ही महिला सशक्तिकरण के बारे में बताते हुए, महिलाओं को अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेने, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतन्त्रता प्राप्त करने के लिए व महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक व यौन हिंसा व शोषण से बचाव हेतु उन्हे जानकारी प्रदान की गयी जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सके।
इस अवसर अधिक्षिका, महिला शरणालय व राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (बालिका), सम्प्रेक्षण गृह में सम्बद्ध शिक्षक/शिक्षिकायें , डाक्टर, पराविधिक स्वयं सेवक व अन्य कर्मचारीगण उपस्थि रहें।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) राजकीय सम्प्रेक्षण गृह शिशु राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (बालिका) व महिला शरणालय का निरीक्षण करते हुए अधीक्षक/अधिक्षिका को उचित दिशा निर्देश प्रदान किये गये। यह जानकारी प्रदीप्ति सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा प्रदान की गयी।
