बस्ती। आर.पी. साइंस एकेडमी भुवनपुर बक्सर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत नगर बाजार की अध्यक्ष राना नीलम सिंह और प्रभाकर रंजन ओझा रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुधीर कुमार पाण्डेय और प्रधानाचार्य अविनाश प्रजापति ने अतिथियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. वर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार कार्य क्षेत्र चुनना चाहिए। माता-पिता को भी बच्चों की स्वाभाविक रुचि को समझकर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए, तभी वे जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
- सब जूनियर बालक वर्ग:
दुबौलिया प्रथम, जेआरसी हड़ही द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय नवली व निपनिया संयुक्त तृतीय। - सीनियर बालक वर्ग:
जेआरसी हड़ही प्रथम, दुबौलिया द्वितीय, डीआरसी हसीनाबाद व नवली संयुक्त तृतीय। - सब जूनियर बालिका वर्ग:
कंपोजिट विद्यालय निपनिया प्रथम, डीआरसी हसीनाबाद द्वितीय, बीआरएस गढ़हा व आरपी साइंस एकेडमी संयुक्त तृतीय। - सीनियर बालिका वर्ग:
पीएस स्पोर्ट्स प्रथम, जीआरसी हड़ही द्वितीय, हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज हरैया व साइंस एकेडमी संयुक्त तृतीय।
बस्ती खो-खो एसोसिएशन के सचिव राम सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजक विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को प्रतियोगिता सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका युवराज सिंह, निश्चय सिंह, अमीषा वर्मा, आर्तिका मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, विनय श्रीवास्तव, विपिन वर्मा और संतोष कुमार सिंह ने निभाई।
इस अवसर पर राना दिनेश प्रताप सिंह, अमित कुमार यादव, भूपेश सिंह, सतीश रंजन सिंह, दीपक सिंह, सुनील कुमार, संतोष कुमार पाण्डेय, अखिलेश सिंह, महंतराम वर्मा, राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, जय राम वर्मा, रणधीर सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, कृष्ण गोपाल, विनोद वर्मा, अमित पाण्डेय, कृष्ण कुमार मिश्रा, रामबली, अभय पाण्डेय, शिवरतन प्रजापति, आराधना पाठक, बबीता त्रिपाठी, राम सुंदरी, प्रियंका पाण्डेय, पल्लवी सिंह, फूल कुमारी, आदित्य पाण्डेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
