गोरखपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली और दिल्ली शाहदरा स्टेशनों के बीच नए यमुना पुल के निर्माण से जुड़े इंजीनियरिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और एक ट्रेन का पुनर्निर्धारण करने का निर्णय लिया है।
जारी सूचना के अनुसार 17 और 28 मार्च को दौराई से चलने वाली 15091 दौराई–टनकपुर एक्सप्रेस अब दिल्ली सराय रोहिल्ला–नई दिल्ली–तिलक ब्रिज–शकूर बस्ती मार्ग से संचालित होगी। इस कारण इस ट्रेन का ठहराव दिल्ली स्टेशन पर नहीं होगा।
इसी प्रकार 18 मार्च को दिल्ली से चलने वाली 12036 दिल्ली–टनकपुर एक्सप्रेस भी दिल्ली–नई दिल्ली–तिलक ब्रिज–शकूर बस्ती मार्ग से चलाई जाएगी और इसका ठहराव दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर नहीं रहेगा।
17 मार्च को लालगढ़ से चलने वाली 15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस शकूर बस्ती–नई दिल्ली–तिलक ब्रिज–शकूर बस्ती मार्ग से चलाई जाएगी, जिससे इसका ठहराव दिल्ली स्टेशन पर नहीं होगा।
वहीं 27 मार्च को कटिहार से चलने वाली 15707 कटिहार–अमृतसर एक्सप्रेस शकूर बस्ती–तिलक ब्रिज–नई दिल्ली–दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से चलाई जाएगी और इसका ठहराव दिल्ली शाहदरा व दिल्ली स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
इसके अलावा 28 मार्च को काठगोदाम से चलने वाली 15014 काठगोदाम–जैसलमेर एक्सप्रेस भी शकूर बस्ती–तिलक ब्रिज–नई दिल्ली–दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से संचालित होगी, जिससे इसका ठहराव दिल्ली स्टेशन पर नहीं होगा।
उसी दिन प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली 14117 प्रयागराज जं.–भिवानी एक्सप्रेस शकूर बस्ती–तिलक ब्रिज–नई दिल्ली–दिल्ली किशनगंज मार्ग से चलाई जाएगी और इसका ठहराव दिल्ली शाहदरा व दिल्ली स्टेशन पर नहीं रहेगा।
इसके अतिरिक्त 28 मार्च को आजमगढ़ से चलने वाली 12225 आजमगढ़–दिल्ली एक्सप्रेस को 120 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन अब अपने निर्धारित समय 16:30 बजे के स्थान पर 18:30 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था इंजीनियरिंग कार्य पूर्ण होने तक लागू
