बस्ती। सक्षम कल्चर सेवा समिति, बस्ती द्वारा बलरामपुर जनपद स्थित एम.डी.के. बालिका इंटर कॉलेज, भगवतीगंज में विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की थीम ‘हमारी ऊर्जा, हमारा ग्रह’ रही। इसमें लगभग एक हजार छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक सक्षम श्रीवास्तव ने कहा कि पृथ्वी केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि हमारी जीवनदायिनी माता है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने चेताया कि यदि आज जल, जंगल और जमीन का संरक्षण नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियां हमें क्षमा नहीं करेंगी। उन्होंने युवाओं से पौधरोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और सौर ऊर्जा अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि उनके संकल्प से समाज में बड़ा परिवर्तन संभव है।
मुख्य अतिथि डॉ. राजेश तिवारी ने प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया। वरिष्ठ शिक्षक अरविन्द मिश्रा ने प्लास्टिक मुक्त समाज को स्वस्थ समाज की पहचान बताया, जबकि शिक्षिका पूजा वर्मा ने ऊर्जा बचत के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हाथ उठाकर पृथ्वी संरक्षण की शपथ ली। इसके उपरांत छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई तथा पोस्टर, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रामकुमार यादव, अमित पांडेय, सुनील वर्मा, अजय श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, संदीप मिश्रा, रवि त्रिपाठी, दीपक सिंह, संतोष शुक्ला, अभिषेक तिवारी, राकेश पांडेय, नीरज गुप्ता, शिवम वर्मा, आकाश श्रीवास्तव, गौरव मिश्र, शैलेश सिंह, अंशुमान पांडेय, मनीष यादव, प्रियांशु गुप्ता तथा अनुराग मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
