महराजगंज। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने कैम्प कार्यालय में राजस्व एवं करेत्तर मदों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सभी कार्य हर हाल में समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मण्डी समिति, खाद्य एवं औषधि प्रसंस्करण, पेट्रोल-डीजल व गैस आपूर्ति, डीटीआरएस, गन्ना भुगतान, डूडा आवास, पीएम स्वनिधि, कृषि एवं गैर-कृषि भूमि, अधिवास प्रमाण पत्र, राजस्व वादों का निस्तारण, आपदा राहत, एंटी भू-माफिया, मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना बीमा, राजस्व वसूली, स्वामित्व योजना, एआरटीओ, खनन, स्टाम्प, आईजीआरएस तथा आबकारी आय से जुड़े विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजस्व वसूली के कार्य में अवकाश अवधि को भी कार्य दिवस मानते हुए लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने डूडा के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवासों के अधूरे निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराने तथा पीएम स्वनिधि योजना में लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि धारा-24 के अंतर्गत वादों, अधिवास प्रमाण पत्र, आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों एवं स्वामित्व योजना से जुड़े मामलों को लंबित न रखा जाए और सभी राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर एसडीएम, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, आबकारी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित सभी एसडीएम एवं तहसीलदार ऑनलाइन माध्यम से जुड़े
