रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख (सीतापुर)। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने मिश्रिख एवं नैमिषारण्य क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों में खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण में हैंडपंप, स्ट्रीट लाइट, आईजीआरएस, जनसुनवाई, सेवा पुस्तिका एवं अभिलेखों में कमियां पाई गईं। इस पर डीएम ने संबंधित पटल सहायकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी (ईओ) को अभिलेख अधूरे रखने, निगरानी में लापरवाही तथा लॉगबुक में हस्ताक्षर न होने पर कड़ी फटकार लगाई गई। साथ ही उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान वंदन योजना के तहत निर्मित सड़क की गुणवत्ता की भी जांच की गई।
डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
