•इस ट्रेन का गुवाहाटी, कामाख्या, देवरिया सदर, सीवान सहित इन स्टेशनों पर होगा ठहराव।
गोरखपुर। होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा 05633/05634 नारंगी–गोरखपुर–नारंगी होली विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन 19 फरवरी से 26 मार्च, 2026 तक कुल 6 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क विभाग, गोरखपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 05633 नारंगी–गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 19 फरवरी से 26 मार्च, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को नारंगी से दोपहर 13.20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया, न्यू बंगाईगांव, कोकराझार, न्यू कोचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, अलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान और देवरिया सदर होते हुए अगले दिन दोपहर 13.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में 05634 गोरखपुर–नारंगी होली विशेष गाड़ी 20 फरवरी से 27 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 16.55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कोचबिहार, कोकराझार, न्यू बंगाईगांव, रंगिया, कामाख्या और गुवाहाटी होते हुए रात 21.40 बजे नारंगी पहुंचेगी।
इस विशेष गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 5, शयनयान श्रेणी के 6, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 तथा एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
वहीं रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अग्रिम आरक्षण कराकर इस विशेष सुविधा का लाभ उठाएं।
