बस्ती। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (जेईई मेन्स) में विभोर श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 93.61% अंक अर्जित कर परिवार व विद्यालय के साथ ही जिले को गौरवान्वित किया है।
विभोर के पिता डॉ. वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव एसआरपीजी कालेज, दसिया, बस्ती में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व विभोर हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद में अव्वल रहा है।
विभोर श्रीवास्तव ने बताया कि उनका लक्ष्य सिविल सेवा में चयनित होकर देश सेवा करना है। विभोर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता की प्रेरणा तथा सतत मार्गदर्शन करने वाले गुरुजनों को दिया है।
