Oplus_16908288
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पर अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चौकी क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव, नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह तथा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार नायक मौजूद रहे। इसके साथ ही लेखपाल वीरेंद्र कुमार पांडेय, उप निरीक्षक भोलानाथ यादव, कांस्टेबल विनेश कुमार, हरिओम यादव और समाजसेवी एहतेशाम अहमद सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में आपसी समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
